Header Ads

Breaking News
recent

ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें...

गाना / Song: Khamosh Lab Hai Jhuki Hai Palkein, Abhi Mohbbat Nai Nai Hai...
चित्रपट/Movie/Album: Khamosh Lab Hai Jhuki Hai Palkein (2022)/ ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें (२०२२)
संगीतकार / Music Composer: Anis Sabri, Shabeena Adeeb & Mishra Bandhu (अनीस साबरी, शबीना अदीब, मिश्रा बंधु)
गीतकार / Lyricist: Shabeena Adeeb, (शबीना अदीब)
गायक / Singer(s): Anis Sabri, Shabeena Adeeb, Mujahid Azimabadi (अनीस साबरी, शबीना अदीब, मुजाहिद अजीमाबादी)
Music Label: Sonic Enterprise

ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है
अभी तकल्लुफ़ है गुफ़्तुगू में अभी मोहब्बत नई नई है
ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है...

अभी न आएगी नींद तुम को अभी न हम को सुकूँ मिलेगा
अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा अभी ये चाहत नई नई है
ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है...

बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएँ
फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है
ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है...

जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना
तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है
ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है...

ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा कि आ के बैठे हो पहली सफ़ में
अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है
ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है...

बमों की बरसात हो रही है पुराने जाँबाज़ सो रहे हैं
ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है
ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है...
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.